फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: महिला ने सरेआम पति का गिरेबान पकड़ा और जड़ दिए थप्पड़, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Fri, 26 Sep 2025 01:12 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

बिजनौर में बृहस्पतिवार सुबह महिला ने सरेआम पति का गिरेबान पकड़कर थप्पड़ जड़ दिए। पति-पत्नी के बीच हुए इस विवाद का वीडियो वायरल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह महिला को शांत कराया।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर शहर में गुरुवार सुबह पति-पत्नी के बीच सड़क पर झगड़ा देखने को मिला। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के पास महिला ने अपने पति का गिरेबान पकड़ लिया और गुस्से में उसे थप्पड़ जड़ दिए। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

महिला ने बताया कि उसकी शादी करीब सात साल पहले नूरपुर के एक गांव में हुई थी और उसके तीन बच्चे भी हैं। आरोप लगाया कि उसका पति उसे मोबाइल फोन रखने नहीं देता जबकि खुद मोबाइल से उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालता है।

महिला के अनुसार, करीब छह महीने पहले पति उसे छोड़कर चला गया था, जिसके बाद वह अपनी मौसी के यहां रह रही थी। गुरुवार सुबह चार बजे उसका पति जबरन अपने साथ ले आया। इसी को लेकर महिला भड़क गई और सड़क पर ही उसने पति को थप्पड़ मारने शुरू कर दिए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने बीच-बचाव कर महिला को शांत कराया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें