अफजलगढ़ के गांव मेघपुर में सड़क दुर्घटना में मरे मृतक मितान सिंह के विलाप करते परिजन।
- फोटो : BIJNOR
अफजलगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग 74 गांव आलमपुर गांवड़ी के समीप स्वीफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। एक घायल को पुलिस ने राहगिरों की मदद से उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
नगर के मोहल्ला चिरंजीलाल निवासी बिट्टू पुत्र यामीन, दाउद पुत्र हनीफ व मेघपुर निवासी मितान सिंह 60 वर्ष पुत्र मुरारी सिंह कार में सवार थे। बृहस्पतिवार की सुबह तीनों लोग स्विफ्ट कार से किसी कार्य से बिजनौर जा रहे थे। जैसे ही कार आलमपुर गांवड़ी के समीप पहुंचे अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मितान सिंह को राहगिरों की मदद से उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक खालिद अख्तर ने मृत घोषित कर दिया। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में ले लिया और आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। दुर्घटना में कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मृतक की पुत्री की हाल में ही सगाई होनी थी, जिसके लिए बृहस्पतिवार को बाजार से खरीदारी की जा रही थी।