फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से टकराई अनियंत्रित कार, चालक की मौत

Wed, 07 Jun 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
अफजलगढ़ में कालागढ़ रोड पत्थरवाला फार्म के निकट कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ से जा टकराई, जिससे चालक की मौत हो गई। 
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला मंझोली निवासी मृतक के पिता शकील अहमद ने बताया कि उनका पुत्र वकील अहमद (35) जामुनवाला पेट्रोलपंप से कार लेकर अफजलगढ़ आ रहा था। इस दौरान जैसे ही वह पत्थरवाला फार्म के निकट पहुंचा।

अचानक तेज गति के चलते कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। जिसमें चालक वकील गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस में बिना कोई कार्रवाई के शव अपने घर ले गए और सुपुर्देखाक कर दिया।उधर, गांव अगवानपुर के निकट बाइक और साइकिल की टक्कर में बाइक सवार दंपति घायल हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव महमदाबाद निवासी नसीम अहमद अपनी पत्नी मसरूबन के साथ बाइक से मुरलीवाला एक मैय्यत में शामिल होने आ रहा था, जैसे ही वह गांव अगवानपुर के निकट पहुंचा तो सामने से अचानक एक साइकिल सवार आ गया। जिसमें दोनों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें