- राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव टांडा वैरागी के पास हुआ हादसा
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
अफजलगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव टांडा वैरागी के समीप इनोवा कार चालक को नींद की झपकी आने के चलते कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में उतर गई। दुर्घटना में कार में सवार सात लोग घायल हो गए।
नेपाल के महेंद्रनगर के वेदकोट निवासी इनोवा कार से आठ लोग हरिद्वार गए थे। वह मंगलवार को लौट रहे थे। अफजलगढ़ के गांव टांडा वैरागी के पास कार चालक देवेंद्र को नींद की झपकी आ गई। जिसके बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में उतर गई। कार में चालक सहित नौ लोग सवार थे। दुर्घटना में कार में सवार खेपड़ी देवी पत्नी दल बहादुर बोहरा, मदन बहादुर बोहरा पुत्र भीम बहादुर बोहरा, गंगा देवी बोहरा पत्नी नरेंद्र बोहरा, नरेंद्र बहादुर बोहरा, गुलकी देवी पत्नी भीम बहादुर बोहरा, जनक बहादुर बोहरा पुत्र भीम बहादुर बोहरा व इमा बोहरा पत्नी जनक बोहरा निवासी वेदकोट घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए सभी को सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी लोग दूसरी कार से गंतव्य के लिए हुए।