फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: ओले, आंधी के साथ हुई तेज बारिश

Wed, 24 May 2023 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिले में देर शाम मौसम का मिजाज बदल गया। शाम होते ही आसमान में बादल छाने लगे थे। आठ बजे के बाद आंधी चलने लगी। हवा इतनी तेज थी कई जगह पेड़ टूट कर गिर गए। शहर की बिजली भी गुल हो गई।
विज्ञापन

देखते ही देखते करीब 8:30 बजे हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई। कुछ देर में ही ओलों के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश शुरू होने पर जो लोग जहां थे, वहीं ठहर गए। करीब 10 मिनट जमकर बारिश हुई। बारिश के बाद मंद-मंद ठंडी हवा चलने लगी। जिसकी वजह से लोगों को काफी हद तक गर्मी से राहत मिली। मगर कमरों के अंदर उमस बरकरार रही। लोग बिजली के इंतजार में बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें