फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में मामा-भांजी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दौर। बालकिशनपुर चौराहे पर ट्रैक्टर ट्राली और बाइक की भिड़ंत में मामा-भांजी की मौत हो गई, जबकि मृतक की बहन, भांजी व भांजा घायल हो गए। चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। परिजनों की तहरीर पर चालक के खिलाफ रिपोर्ट कर ली गई है।
विज्ञापन

नहटौर क्षेत्र के गांव तुराजनगर नंगला निवासी रामकिशन ने अपनी पुत्री सुधा का विवाह नगीना थाना क्षेत्र के गांव रहमापुर में किया था। बताते हैं कि सुधा अपने परिजनों के साथ बिजनौर में एक किराए के कमरे में रहती है। रविवार की रात करीब साढ़े नौ बजे मुकेश अपनी बहन सुधा, अपने भांजे रितिक व भांजी अनुष्का व रिया के साथ एक बाइक से बिजनौर से अपने गांव तुराजनगर नंगला आ रहा था। ग्रामीणों के अनुसार जब उनकी बाइक बालकिशनपुर चौराहे के निकट पहुंची तो बाइक की बिलाई चीनी मिल से गन्ना डालकर जा रही ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ंत हो गई। इसमें मुकेश की भांजी अनुष्का (10) की मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को बिजनौर भिजवाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा। चिकित्सकों ने घायल मुकेश कुमार को गंभीर हालत में उपचार के लिए मेरठ रेफर कर दिया। घायल मुकेश (21) ने मेरठ जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जबकि मुकेश की बहन सुधा, दूसरी भांजी रिया व भांजा रितिक का बिजनौर में एक निजी चिकित्सक के यहां उपचार चल रहा है। उनकी हालत में कोई खास सुधार नहीं बताया गया है। मृतक के पिता रामकिशन सिंह की तहरीर पर थाने में फरार ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा है। थाना प्रभारी निरीक्षक कांति प्रसाद शर्मा का कहना है कि फरार आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें