फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआरपी ने लौटाए 20 हजार रुपये और बैग

विज्ञापन
विज्ञापन
जीआरपी ने लौटाए 20 हजार रुपये और बैग
विज्ञापन

नजीबाबाद। रेलवे स्टेशन पर जीआरपी थानाध्यक्ष सिद्धार्थ तोमर के निर्देशन में जीआरपी रेलवे स्टेशन पर गश्त पर थी। शैलेंद्र चिकारा को रेलवे स्टेशन की एक बेंच पर एक लावारिस बैग मिला। जीआरपी ने बैग के संबंध में रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों से जानकारी ली। लेकिन किसी भी यात्रा का बैग न होने पर जीआरपी ने थाने लाकर बैग की तलाशी ली। बैग में 20 हजार रुपये से अधिक धनराशि, जरूरी कागजात, कपड़े, आधार कार्ड व मोबाइल फोन मिला। जीआरपी ने मोबाइल फोन से बैग मालिक जिला बाराबंकी के गांव पुरेना निवासी पिंटू को बैग के संबंध में जानकारी दी। बैग मालिक ने पुलिस को बताया कि उसका बैग भूलवश स्टेशन पर रह गया और उसमें उसके वेतन के रुपये रखे थे। बाद में पिंटू ने जीआरपी थाने पहुंचकर बैग में रखे सामान की जीआरपी को पूरी जानकारी दी। जीआरपी ने बैग पिंटू को लौटा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें