फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुसैनपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
हुसैनपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग
विज्ञापन

बिजनौर, जलालाबाद। क्षेत्र के गांव हुसैनपुर तीरगर में मजदूर पेशा चंदे की पत्नी बबीता कुछ समय से बीमार चल रही है। चंदे रविवार को घर पर नहीं था, अचानक बिजली के शॉट सर्किट से चंदे के कमरे में आग लग गई। बराबर के कमरे में उसकी पत्नी बबीता और 13 साल की पुत्री ने आग की लपटे देखकर शोर मचा। शोर सुनकर पहुंचे सोनू, रूपचंद, रमेश, लक्ष्मण तथा क्षेत्रीय ग्रामीणों ने आग बुझाई। चंदे ने बताया कि उसके कमरे में 15 हजार रुपये की नकदी के साथ कपड़े व सामान जल गया। अग्निकांड की सूचना पर पहुंचे राजस्व निरीक्षक ब्रजेश सिंह, लेखपाल बुशरा खातून, नूरेन अली ने घटना स्थल पर पहुंच कर अग्निकांड में हुए नुकसान का जायजा लिया। जिला पंचायत सदस्य चौ. यशवीर सिंह, ग्राम प्रधानपति मो. आरिफ ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर जानकारी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें