फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UKSSSC पेपर लीक मामला: STF ने उत्तराखंड कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट, अब तक 41 हो चुके गिरफ्तार

Thu, 06 Oct 2022 05:54 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर

सार

UKSSSC पेपर लीक मामले में अभी तक 41 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। वहीं STF ने गुरुवार को उत्तराखंड कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की।
विज्ञापन
जेई को लेकर बिजनौर पहुंची एसटीएफ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून एसटीएफ ने यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में धामपुर निवासी केंद्रपाल, जेई ललितराज शर्मा सहित 10 आरोपियों के खिलाफ गुरुवार को उत्तराखंड कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। एसटीएफ इस मामले में अभी तक कुल 41 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर चुकी है। अन्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि 10 माह पहले यूकेएसएसएससी ने चार व पांच दिसंबर 2021 को स्नातक स्तर की परीक्षा तीन पालियों में उत्तराखंड में आयोजित की थी। आयोग की परीक्षा में शामिल होने के लिए देश भर के एक लाख 60 हजार अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया था। परीक्षा संपन्न होने के बाद इस परीक्षा में कुल 916 अभ्यर्थी चयनित हुए थे। 

परीक्षा में मेधावी प्रतिभागियों की शिकायत पर बेरोजगार संगठनों के सदस्यों सहित छात्रों ने परीक्षा में धांधली का आरोप लगाते हुए उत्तराखंड के सीएम से जांच की मांग की थी। वहीं उत्तराखंड सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 22 जुलाई को देहरादून के रायपुर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हादसा: शादी के जोड़े में तैयार थी दुल्हन, मात्र 500 मीटर दूर थी बरात, एक कॉल से मातम में बदल गईं खुशियां
विज्ञापन


एसटीएफ इस मामले में अब तक यूके, यूपी सहित कई अन्य राज्यों के 41 लोगों पर कार्रवाई कर चुकी है। सूत्रों का कहना है कि कार्रवाई पर अभी विराम नहीं लगा है। एसटीएफ की इस कार्रवाई में धामपुर निवासी मुख्य आरोपी केंद्रपाल सिंह, जेई ललितराज शर्मा भी शामिल रहा है।

यह भी पढ़ें: जयंती:  पिता का साया उठा तो संघर्ष में तपकर कुंदन बने टिकैत, सिसौली से संसार तक पहुंचाई किसानों की आवाज

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें