नजीबाबाद के इंपीरियल स्कूल में चयनित मिस और मिस्टर फ्रेशर।
फोटो-22एनजेडबी04आर
नजीबाबाद। इंपीरियल इंटरनेशनल स्कूल के विदाई समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। समारोह में उदांत चौहान को मिस्टर और चंद्रवाहिनी को मिस इंपीरियल चुना गया। कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन ओम प्रकाश राजपूत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कक्षा 12 के विद्यार्थियों ने कक्षा-11 के विद्यार्थियों से अनुभव साझा किए। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में समा बांधा। उदांत चौहान को मिस्टर इंपीरियल, चंद्र वाहिनी को मिस इंपीरियल, आर्यन को मिस्टर फेयरवेल, झनक को मिस फेयरवेल, शाद को मिस्टर डैशिंग, स्नेहा को मिस स्पार्क ऑफ द डे चुना गया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक अशोक राजपूत, गीता राजपूत, कैप्टन रोहन राजपूत, प्रबंधक दीपक राजपूत, प्रधानाचार्य डॉ. अंजना राजपूत ने बोर्ड परीक्षा की तैयारी के टिप्स दिए।