बिजनौर जनपद के कोतवाली देहात क्षेत्र के करौंदा पच्दू और बूंदकी निवासी दो युवकों की मुंबई में नदी में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। गोताखोरों ने रविवार को दोनों युवकों के शव बरामद कर परिजनों को सौंप दिए।
थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव करौंदा पच्दू निवासी फुरकान का लगभग 22 वर्षीय पुत्र सलमान मुंबई के उल्हासनगर में अपने ममेरे भाई थाना नगीना देहात क्षेत्र के गांव बूंदकी निवासी सरफराज (27) पुत्र मोहम्मद असलम के साथ गाड़ी सही करने का गेराज चलाता था। शुक्रवार सुबह 11 बजे दोनों युवक नहाने के लिए उल्लासनगर के पास से गुजर रही नदी में चले गए। नदी में नहाते समय गहरे पानी में पहुंचने के बाद दोनों युवक डूब गए। गोताखोरों ने दोनों की नदी में तलाश की लेकिन, उनका कुछ पता नहीं चला।
यह भी पढ़ें: एक दौड़ देश के नाम: प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह बोले- स्वर्णिम दौर है, इसी माटी से उठी थी आजादी की चिंगारी