फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आइये हम करेंगे आपकी समस्या का समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
आइये हम करेंगे आपकी समस्या का समाधान
विज्ञापन

बिजनौर। यदि आप पात्र हैं और आप के बैंक खाते में किन्हीं करणवश प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 12वीं या इससे पहले किस्त नहीं पहुंची, तो आप की समस्याओं का समाधान जिला मुख्यालय सहित ब्लॉक स्तर पर खुले हेल्प डेस्क पर होगा। शासन के निर्देश पर कृषि विभाग ने हेल्प डेस्क खोलकर उस पर किसानों की समस्या दूर करने के लिए शिफ्टवार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को दो-दो हजार रुपये की साल भर में तीन किस्त यानी कुल छह हजार रुपये सालाना मिलते हैं। इस बार भी जनपद के करीब तीन लाख 24 हजार लाभार्थी किसानों का डाटा अपलोड किया गया था। तहसीलों के प्रयासों के बाद भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थी किसानों के डाटा में त्रुटि रह गई है। ऐसे किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय उप कृषि निदेशक कार्यालय समेत विकास खंड, तहसील स्तर पर हेल्प डेस्क शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक गिरीश चंद ने बताया कि हेल्प डेस्क पर तैनात कर्मचारियों को निर्देशित कर रखा है कि रोजाना आनेे वाले किसानों की समस्याओं को रजिस्ट्रर में अंकित करेंगे। सभी समस्याओं का रोजाना मुख्यालय को ई-मेल करेंगे। ताकि समय से किसानों की समस्याओं का निस्तारण हो जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें