फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत

Sun, 04 Jun 2017 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दौर में ट्रक की चपेट में आकर  बाइक सवार दो व्यक्ति घायल हो गए। हादसे के बाद पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भर्ती कराया, जहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं स्योहारा में कार पलटने से दो लोग गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन

         
चांदपुर के गांव हीमपुर बुजुर्ग निवासी जहीर अहमद (48) अपने पड़ोसी मोहम्मद जावेद (25) के साथ हल्दौर के गांव नांगलजट में अपने रिश्तेदारी में गया था। दोनों रविवार की दोपहर बाइक से वहां से लौटकर अपने घर जा रहे थे। हल्दौर के गांव खतापुर के निकट दोनों बाइक से लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली को ओवर टेक करते समय नूरपुर की ओर से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। ट्रक हादसे के बाद सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा और चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों के अनुसार दोनों मजदूरी करते थे। 

वहीं धामपुर के गांव सुहागपुर निवासी इनोवा कार से अपने गांव से चांदपुर जा रहे थे। स्योहारा के गांव ताजपुर के निकट कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई। हादसे में दोनों कार सवार घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों ने घायलों को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस से पीएचसी स्योहारा भर्ती कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें