फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसों में दो युवकों की मौत
विज्ञापन

कोतवाली देहात/अफजलगढ़ (बिजनौर)। सड़क पर दौड़ लगा रहे युवक की रविवार सुबह ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक का गिरफ्तार कर लिया। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ग्रामीणों के मुताबिक युवक सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था और प्रतिदिन दौड़ लगाता था। वहीं, अफजलगढ़ के मोहल्ला चिरंजीलाल निवासी युवक की हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में सड़क हादसे में मौत हो गई। इस हादसे में उसके साथ कार में सवार चार लोग घायल हो गए।
नजीबाबाद क्षेत्र के गांव गुनियापुर निवासी शक्ति सिंह का 21 वर्षीय पुत्र प्रशांत सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था। प्रतिदिन की भांति वह रविवार को भी दौड़ लगाने गया था। हाईवे पर सुबह लगभग 5:30 बजे थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव मखवाड़ा के निकट देहरादून से रुद्रपुर जा रहे ट्रक की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना गांव मखवाड़ा के लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक देवेंद्र पुत्र जगदीश निवासी गांव खानपुर थाना फतेहगंज जनपद बरेली को गिरफ्तार कर लिया और ट्रक को भी कब्जे में ले लिया। घटना की जानकारी युवक के परिजनों को मिली तो उनमें कोहराम मच गया। ग्रामीणों के मुताबिक इंटर पास करने के बाद प्रशांत सेना में भर्ती होने के लिए तैयारी में जुटा था। उसका बड़ा भाई रवीश खेती करता है, उसके पिता शक्ति सिंह, माता शुक्रवार को माता वैष्णो देवी के दर्शन करने गए थे। घटना की सूचना उन्हें वहीं पर मिली, इसके बाद वह गांव के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अफजलगढ़ के मोहल्ला चिरंजीलाल निवासी नितिन कौशिक के चचेरे भाई सिद्धार्थ कौशिक (27) पुत्र स्व. उमेश कौशिक निवासी बिरलाफार्म दिल्ली में रहकर कारोबार करता था। पिछले वर्ष सिद्धार्थ के पिता उमेश कौशिक का निधन हो गया था, जिनकी बरसी होनी थी। इसमें शामिल होने के लिए रविवार को सिद्धार्थ अपने मामा आशीष माहेश्वरी, चचेरे भाई अजय कौशिक व चालक के साथ कार से अफजलगढ़ आ रहा था। जैसे ही वह हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के समीप पहुंचे तो उनकी कार की किसी वाहन से टक्कर हो गई। दुर्घटना में अजय कौशिक, आशीष माहेश्वरी व चालक घायल हो गए और सिद्धार्थ की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घायलों को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें