फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर-मुरादाबाद मार्ग पर शनिवार की शाम गांव गोहावर के निकट हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिवाला कलां (बिजनौर)। नूरपुर-मुरादाबाद मार्ग पर शनिवार की शाम हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसा अज्ञात वाहन से हुआ।


गांव हसुपूरा निवासी कासिम (28) और उसका मौसेरा भाई गांव आस्करीपुर निवासी मो. अहमद (19) शनिवार की शाम बाइक से मुरादाबाद से लौट आ रहे थे। नूरपुर-मुरादाबाद मार्ग पर गांव गोहावर के निकट उनकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य के नूरपुर भेजा, जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
दोनों युवकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र बिष्ट ने बताया कि तहरीर आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें