बिजनौर। हल्दौर थाने में तैनात दारोगा विनोद राठी अपनी टीम के साथ एक मई 2018 को गश्त पर थे। बाल किशनपुर चौराहे पर पहुंचते ही मुखबिर से सूचना मिली कि दो लोग मिलावटी शराब बनाकर फाइटर मार्का शराब के पव्वों में पैक कर बेचते हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम एक ढाबे के पास पहुंची तो कार खड़ी मिली। जिसमें एक पेटी फाइटर मार्का क पव्वों की बरामद की गई थी। साथ ही कच्ची शराब में मिलाने के लिए यूरिया और रंग बदलने का केमिकल आदि भी मिला था।
पुलिस ने फाइटर मार्का शराब के 90 पव्वें भी बरामद किए थे। मामले में पुलिस ने वाजिदपुर गांव निवासी प्रमोद और मंडोरा जट निवासी निरंकार को मौके से गिरफ्तार किया। इनके खिलाफ केस दर्ज करते हुए धोखाधड़ी और आबकारी एक्ट की धाराओं में आरोपपत्र दाखिल किया गया। अब कोर्ट ने सुनवाई के दौरान दोनों अभियुक्तों को दोषी पाते हुए सजा सुनाई है।