फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: शार्ट सर्किट से स्कूली वाहन समेत दो गाड़ियों में लगी आग

विज्ञापन
बढ़ापुर के मोहल्ला बाजार में शॉर्ट सर्किट से स्कूल वाहन में लगी आग।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बढ़ापुर। मोहल्ला बाजार राजा की कोठी में एक स्कूल के पास खड़े दो वाहनों में शाॅर्टसर्किट से आग लग गई। पास में ही बंधा एक गोवंश भी आग की चपेट में आने से झुलस गया। दमकल कर्मियों के पहुंचने से पहले ही लोगों ने आग पर काबू पा लिया। आग में दो वाहनों जल गए।
मोहल्ला बाजार राजा की कोठी निवासी मास्टर नाजिम हुसैन का घर के पास बाल प्रतिभा पब्लिक स्कूल है। मंगलवार को एक टाटा मैजिक, एक अन्य वाहन और स्कूल संचालक की वैन यहां खड़ी थी। मंगलवार को मारुति वैन में शॉर्टसर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन


एकत्र हुए मोहल्लेवासियों ने साहस कर स्कूली वाहन को वहां से निकाल लिया। मारुति वैन और टाटा मैजिक में भयंकर आग लग गई। घटना की अग्निशमन दल और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक कोमल सिंह पुलिसकर्मियों को लेकर मौके पर पहुंचे। मोहल्ले वालों ने सबमर्सिबल चलाकर और मिट्टी डालकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


नगीना से अग्निशमन दल के पहुंचने से पहले ही लोगों ने आग पर काबू पा लिया था। इस घटना में मास्टर नाजिम हुसैन की वैन और टाटा मैजिक क्षतिग्रस्त हो गए है। एक गोवंश भी मामूली रूप से झुलसा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें