फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नजीबाबाद से गुजरने वाली दो ट्रेनें रहेंगीं रद्द

Fri, 30 Jun 2023 12:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
जनता एक्सप्रेस और लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस चार दिन नहीं चलेंगी
विज्ञापन

फोटो - 29एनजेडबी05आर
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद। देहरादून से वाराणसी के बीच संचालित जनता एक्सप्रेस और लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 30 जून आज से चार दिन रद्द रहेंगी। सियालदाह एक्सप्रेस तीन जुलाई को ढाई घंटा और डाउन लाइन की एक्सप्रेस 30 जून से तीन जुलाई तक एक घंटा विलंब से चलेगी।
मुरादाबाद मंडल के ऐगवां स्टेशन पर री मॉडलिंग के अंतर्गत ट्रैफिक और पावर ब्लॉक से कई ट्रेनें प्रभावित रहेंंगी। वाराणसी से देहरादून के बीच संचालित जनता एक्सप्रेस 15119 अप 30 जून से तीन जुलाई तक और देहरादून से वाराणसी के बीच संचालित 15120 डाउन एक जुलाई से चार जुलाई तक रद्द रहेगी। नजीबाबाद के मौअज्जमपुर नारायण जंक्शन से गुजरने वाली अप दिशा की लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 15011 अप 30 जून आज से तीन जुलाई तक और 15012 डाउन एक जुलाई से चार जुलाई तक रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मूतवी से कोलकाता के बीच संचालित सियालदाह एक्सप्रेस 13152 डाउन तीन जुलाई को निर्धारित समय से ढाई घंटा विलंब से जम्मूतवी से रवाना होगी। उधर, कोलकाता से जम्मूतवी के बीच संचालित 13151 अप 30 जून से तीन जुलाई तक अपने निर्धारित समय से एक घंटा विलंब से कोलकाता से रवाना होगी। मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कोचिंग सुधीर सिंह ने क्षेत्रीय स्टेशनों को ट्रेन रद्द और विलंब से चलने की सूचना दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें