फोटो-29एनजेडबी01ए और 01बी
नजीबाबाद। ईद-उल-अजहा पर्व मुस्लिमों ने अकीदे के साथ मनाया। ईद की नमाज के बाद जानवरों की कुर्बानियां दी गईं। ईद-उल-अजहा पर रम्मनवाला में स्थित ईदगाह पर बड़ी तादाद में मुस्लिमों ने ईद की नमाज अदा की। शहर काजी अफ्फानुल हक की उपस्थिति में जलालाबाद के पेश इमाम मो. अहमद ने ईद की नमाज अदा कराई। उन्होंने मुल्क और दुनिया में अमनो-अमान की दुआ कराई। शहर काजी अफ्फानुल हक ने एक-दूसरे की भावनाओं को सम्मान देने और मिलजुल कर त्योहार मनाने की गंगा-जमुनी रिवायत कायम रखने की सलाह दी।
चेयरमैन इंजीनियर मौअज्जम, एसडीएम विजय वर्धन तोमर, सीओ गजेंद्र पाल सिंह, थाना प्रभारी राधेश्याम ने नमाज के बाद मुस्लिमों को ईद की मुबारकबाद दी। साहनपुर पर चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी की उपस्थिति में मुफ्ती जमशेद ने ईद-उल-अजहा की नमाज अदा कराई। नगर की जामा मस्जिद में पेश इमाम मौलाना मो. ईसा ने नमाज अदा कराई। नगर और मंडावली, नांगलसोती, सबलपुर बीतरा के ईदगाह व मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई।