फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर पर चमक बिखेरेंगे स्नेह, मोहित

Sun, 30 Aug 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। इंस्पायर अवार्ड योजना में चयनित जिले के दो छात्रों के राज्य स्तर की विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में मॉडल सराहे गए। चयनित छात्र स्नेह आर्य और मोहित कुमार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। दोनों छात्र 26 और 27 अक्टूबर को अपने मॉडल का प्रदर्शन दिल्ली के प्रगति मैदान में प्रस्तावित प्रदर्शनी में करेंगे।
विज्ञापन



इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत विज्ञान के छात्रों को पांच-पांच हजार रुपये दिए जाते हैं। शिक्षा सत्र 2014-15 में भी विज्ञान के छात्रों को ये धनराशि दी गई थी और ब्लॉक स्तर से लेकर जिला व मंडल और राज्य स्तर पर प्रदर्शनी कराई गई थी।

इंस्पायर अवार्ड योजना के जिला मेंटर सुधांशु वत्स ने बताया कि रमाबाई अंबेडकर पार्क में आयोजित प्रदेश की प्रदर्शनी में पूर्व माध्यमिक विद्यालय शेरपुर कल्याण के छात्र स्नेह आर्य और आदर्श ग्रामीण इंटर कॉलेज चंदक के छात्र मोहित कुमार के मॉडल राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित कर लिए गए हैं।
विज्ञापन


दोनों छात्र अब 26 व 27 अक्टूबर को दिल्ली के प्रगति मैदान में अपने मॉडल का प्रदर्शन करेंगे। छात्रों की इस उपलब्धि पर डीआईओएस डॉ. अरुण कुमार दुबे, टीम प्रभारी सत्यप्रकाश गंगवार व जिला मेंटर सुधांशु वत्स ने उनके कार्यों की सराहना की है तथा इससे अन्य छात्रों का हौसला भी बढ़ेगा।

परिषद स्कूल का छात्र है स्नेह आर्य
इंस्पायर अवार्ड योजना के माध्यम से राज्य मॉडल प्रदर्शनी में परचम लहराने वाला स्नेह आर्य परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालय शेरपुर कल्याण का छात्र है। पहली बार जिले से किसी परिषद स्कूल के छात्र ने राज्य स्तर पर प्रदर्शन कर उसका चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए किया गया है।

खंड शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार शर्मा ने बताया कि स्नेह आर्य प्रतिभाशाली छात्र है तथा उन्हें उम्मीद है कि राष्ट्रीय स्तर पर भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। एबीआसी नागेश कुमार नेबताया कि स्नेह आर्य ने विज्ञान में सुचालक एवं कुचालक पर आधारित मॉडल तैयार किया था।
विज्ञापन


उसके प्रदर्शन से अन्य स्कूलों में भी विज्ञान के विषय रुचि बढ़ेगी तथा इंस्पायर अवार्ड योजना का छात्रों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें