फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा-सपा एक सिक्के के दो पहलू ः ओवैसी

Sat, 28 Jan 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
सभा को संबोधित करते एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदउद्दीन ओवैसी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगीना में एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुददीन ओवैसी ने भाजपा और सपा दोनों को एक सिक्के के दो पहलू बताया। सपा के मुखिया अखिलेश यादव पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि जो अपने पिता का सगा नहीं हुआ, वह प्रदेश की जनता का क्या भला करेगा। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी पर नोटबंदी के नाम पर गरीबों के रोजगार उजाड़ने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन

नगीना-रायपुर बस स्टैड के पास अपने प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि आज के परिवेश में देश व प्रदेश की जनता नोटबंदी के कारण परेशान है। आम लोग बैंकों की लाइनों में लगे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अब तक सौ से अधिक लोग नोटबंदी के कारण जान गंवा चुके हैं। देश के प्रधानमंत्री ने जनता से वादा किया था कि गरीबों के अच्छे दिन आएंगे, लेकिन पौने तीन साल बाद भी अच्छे दिन का कहीं पता नहीं है। नोटबंदी के चलते गरीबों के मुख का निवाला छिन गया है।
उन्होंने दिल्ली के जेएनयू से लापता छात्र नजीब के संदर्भ में कहा कि रोते-रोते उसकी मां की आंखों के आंसू सूख गए। उसकी बददुआ असर दिखाएगी। शेख रईस अमीन की अध्यक्षता व नगराध्यक्ष अकील अंसारी के संचालन में हुई सभा को प्रदेश प्रवक्ता शादाब, प्रदेशाध्यक्ष शौकत अली, जिलाध्यक्ष रिसालत हुसैन, नीलम उर्फ खुशबू ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें