फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: घर के बाहर अश्लील वीडियो देखने के विवाद में दो पक्ष भिड़े, पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 25 की सीरीज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शहर के मोहल्ला देशराज में घर के बाहर अश्लील वीडियो देखने के विवाद में गुलफाम और इकबाल पक्ष आपस में भिड़ गए। इसको लेकर दोनों पक्षों में मारपीट और पथराव हो गया। इसमें दोनों पक्षों की महिला समेत सात घायल हो गए। घायलों का सीएचसी में उपचार कराया गया।
देशराज मोहल्ले के रहने वाले गुलफाम ने बताया कि कुछ युवक उसके घर के बाहर बैठकर अश्लील वीडियो देखते हैं और आपस में गाली-गलौज करते रहते हैं। बुधवार शाम घर में मेहमान आए हुए थे, तभी घर के बाहर बैठे युवक अश्लील वीडियो देखने लगे। उन्होंने घर के बाहर बैठने का विरोध किया तो उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीच बचाव कराने आए जावेद, वाहिद, बिलकिश और फुरकान पर भी हमला कर घायल कर दिया। उधर, दूसरे पक्ष के इकबाल ने गाली-गलौज देने का विरोध करने पर हमला करने का आरोप लगाया। पिटाई से उसके परिवार के दो सदस्य घायल हो गए। इस मामले में कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामला शांत करा दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें