फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूंडरीकलां में दो पक्ष भिड़े, चली गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
पूंडरीकलां में दो पक्ष भिड़े, चली गोली
विज्ञापन

नांगलसोती/नजीबाबाद। नांगलसोती क्षेत्र में गांव पूंडरीकलां में शुक्रवार को दो पक्षों के मारपीट के बाद देर शाम को एक पक्ष की ओर से गोली चली। घटना में एक व्यक्ति के पैर में छर्रे लगने से वह घायल हो गया। सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

नांगलसोती के गांव पूंडरीकलां में शुक्रवार को दो पक्षों में आपसी रंजिश के चलते ईद के नमाज के बाद मारपीट हुई। उसके बाद देर शाम को एक पक्ष की ओर से दूसरे पक्ष पर गोली चलाई गई। घटना की सूचना मिलते ही सीओ गजेंद्र पाल सिंह भी मौके पर पहुंचे। मामले में पीड़ित रईस ने पुलिस को तहरीर दी है। रईस ने पुलिस को बताया कि उसका चचेरा भाई अब्दूल्ला अपने किसी काम से मस्जिद की ओर से जा रहा था। मस्जिद के पास पहुंचने पर गांव जंदरपुर निवासी गुलशेर, देहरादून के भानियावाला निवासी सत्तार और दिलशाद, पूंडरीकलां निवासी मुस्तकीम, मुकीम, नसीम, इमरान ने लाठी डंडों से मारा। पीड़ित ने बताया कि देर शाम गुलशेर और दिलशाद ने उनके चचेरे भाई अब्दुल्ला पर फायर करना शुरू कर दिया। जान बचाकर भागने पर अब्दुल्ला के पैर में छर्रे लगे, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद से गांव पूंडीरकलां में तनाव का माहौल है। गांव में शनिवार को पुलिसकर्मी तैनात किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें