फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तार से निकली चिंगारी से दो दुकानें जलीं

विज्ञापन
हल्दौर क्षेत्र की बिलाई चीनी मिल के पास दुकानों में शार्ट सर्किट से लगी आग। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
हल्दौर। बिलाई चीनी मिल के समीप बिजली की लाइन में शार्ट सर्किट होने से निकली चिंगारी के कारण दो दुकानों में आग लग गई। सूचना पर पहुंचे पुलिस व दमकल विभाग की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद काबू पाया। आग से एक दुकानदार की करीब दस हजार रुपये समेत लाखों का सामान जल कर राख हो गया।
विज्ञापन

गांव नांगलजट निवासी विकास कुमार की बिलाई चीनी मिल के पास मिष्ठान की दुकान है। उसकी दुकान के बराबर में ही गांव चांदा नगली निवासी टिल्लू की टायर पंक्चर की दुकान हैं। दोनों की दुकानों पर छप्पर पड़ा हुआ था। दोनों दुकानों के पास विद्युत एलटी लाइन होकर गुजर रही है। ग्रामीणों के अनुसार शनिवार की रात करीब 11 बजे केबल में तेज धमाका हुआ और निकली चिंगारी विकास की दुकान के छप्पर पर जा गिरी। दुकान के अंदर रखे तीन गैस सिलिंडर में से एक फट गया। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दुकानदार के अनुसार आग लगने से दुकान में रखी करीब दस हजार रुपये समेत करीब दो लाख रुपये की कीमत का अन्य सामान जलकर राख हो गया। आग ने टायर पंक्चर की दुकान को भी चपेट में ले लिया। आग लगने से मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। सूचना पर हलका दरोगा वसीम अकरम टीम के साथ पहुंचे और मामले की सूचना बिजनौर से दमकल विभाग को दी। दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें