फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन टूटकर गिरने से दो झुलसे, बैल की मौत

विज्ञापन
बिजनौर के दारानगर में तरबूज बेचने आये किसान की बैल बुग्गी पर बिजली के तार टूट कर गिरने से हुई बैल क - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
एचटी लाइन टूटकर गिरने से दो झुलसे, बैल की मौत
विज्ञापन

गंजदारानगर। आढ़त स्थल पर तरबूज बेचने आए किसान की बुग्गी पर बिजली का तार टूटकर गिरने से करंट की चपेट में आकर बैल की मौत हो गई जबकि किसान व एक टेंपो चालक हादसे में झुलस गए।
विज्ञापन

गांव दारानगर निवासी मनोज अपने भाई राजू के साथ हल्दौर रोड पर तरबूज बेचकर एक तरफ खड़ा था। नहटौर निवासी टेंपो चालक मोमिन तरबूज अपनी टेंपो में भर रहा था। आढ़त पर उस समय काफी किसान व दुकानदार मौजूद थे। इस बीच अचानक एचटी लाइन का तार टूटकर मनोज के बैल पर गिर गया। जिससे बैल की मौत हो गई। वहीं राजू व मोमिन भी करंट की चपेट में आकर झुलस गए। दोनों को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है। एचटी लाइन का तार टूटने से आसपास मौजूद किसानों में अफरा तफरी मच गई। किसान मनोज ने निगम के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि उसके बैल की कीमत 25 हजार रुपये थी। उसका एक ही बैल बचा है। बैल की मौत से किसान के परिवार का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। उन्होंने विद्युत निगम से बैल का मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें