फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पुलिस भर्ती परीक्षा देने के लिए निकले दो सगे भाइयों की हादसे में मौत

विज्ञापन
नूरपुर में सड़क दुर्घटना में मरने वाले बिट्टू का फाइल फोटो।
विज्ञापन
नूरपुर (बिजनौर)। पुलिस भर्ती की परीक्षा देने निकले दो सगे भाइयों की धामपुर मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन






बता दें कि थाना क्षेत्र शिवाला कलां के गांव मुरहाट निवासी दो सगे भाई कुलवंत (25) व बिटटू (19) पुत्र मलूक सिंह शनिवार की रात करीब दो बजे बाइक द्वारा धामपुर से नूरपुर जा रहे थे। जैसे ही वे गांव ढेला अहीर के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सड़क हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
बताया गया है कि कुलवंत सिंह देहरादून में प्राइवेट नौकरी करता था तथा पुलिस भर्ती की परीक्षा देने के लिए देहरादून से ट्रेन द्वारा धामपुर आया था, धामपुर रेलवे स्टेशन से उसका छोटा भाई बिटटू उसे बाइक से लेने गया था। जिनकी धामपुर नूरपुर मार्ग स्थित ढेला अहीर के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी जिसमें पुलिस भर्ती सपना लिए दोनों भाइयों की असमय मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत से परिजनों में कोहराम के साथ पूरे गांव में मातम छा गया। मृतकों के तहेरे भाई अनिल कुमार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र कुमार वशिष्ठ ने मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि की है।

नूरपुर में सड़क दुर्घटना में मरने वाले बिट्टू का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें