फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालागढ़ में कोविड जांच में दो पाजिटिव निकले

विज्ञापन
विज्ञापन
कालागढ़ में कोविड जांच में दो पॉजिटिव निकले
विज्ञापन

कालागढ़। कालागढ़ में उत्तराखंड पीएचसी के तत्वावधान में नई कॉलोनी में कोविड जांच अभियान चलाया जा रहा है। पीएचसी प्रभारी फार्मासिस्ट देवेंद्र प्रसाद ने बताया कि 18 लोगों की जांच की गई, जिनमें दो लोग कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों को दवाई देकर होमआइसोलेट किया गया, जिनमें से एक आईसोलेशन से बाहर चला गया। जब मेडिकल टीम दुबारा उसके घर पहुंची, तो वह वहां नहीं मिला। इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। दूसरी ओर, रामगंगा बांध परियोजना के रामगंगा बांध चिकित्सालय में अधिकारियों व कर्मियों को वैक्सीन लगाई गई। सहायक अभियंता मनोज कुमार लिखवार ने बताया कि बिजनौर के स्वास्थ्य विभाग ने 21 लोगों को वैक्सीन लगाई। अभी आगे भी टीकाकरण जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें