दो पुलिसकर्मी संक्रमित, चांदपुर सीओ ऑफिस 24 घंटे के लिए बंद
चांदपुर। सीओ आफिस के दो पुलिस कर्मियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया है। आफिस को सैनिटाइज कराकर चौबीस घंटे के लिए बंद कर दिया गया है।
सोमवार को कोरोना जांच सैंपल की आई रिपोर्ट में पुलिस क्षेत्राधिकारी चांदपुर आफिस में कार्यरत दो पुलिस कर्मियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ जाने से हड़कंप मच गया। सीएचसी स्याऊ प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि दोनों पुलिस कर्मियों के शनिवार को कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए थे। कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर दोनों को इलाज के लिए कोविड अस्पताल भेज दिया गया है। सीओ राकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यालय को सैनिटाइज कराकर चौबीस घंटे के लिए बंद कर दिया गया है।