फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मांझा बांधने का विरोध करने पर दो को राॅड से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर। ग्राम दुगरी में घर के बाहर मांझा बांधने का विरोध करने पर चार लोगों ने युवक और उसके भाई की पिटाई कर दी। हमलावरों ने धारदार हथियार और लोहे की रॉड से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम दुगरी निवासी शहजाद अनवर पुत्र अनवर हुसैन ने तहरीर में बताया कि 12 जून की रात करीब 11 बजे दो भाइयों अरमान और आयान ने उसके घर के दरवाजे पर प्लास्टिक का मांझा बांध दिया था। घर से निकलते समय वह मांझे में उलझकर गिर गया। इस पर उसने और उसके बड़े भाई गुलजार अनवर ने दोनों युवकों से इसका कारण पूछा। इस बात से नाराज होकर अरमान और आयान ने सलाउद्दीन तथा उजैफ को मौके पर बुला लिया। चारों ने गाली-गलौज करते हुए शहजाद और उसके भाई की पिटाई कर दी। आरोपियों ने धारदार हथियार और लोहे की रॉड से हमला कर उसे घायल कर दिया।
शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। पीड़ित का आरोप है कि जाते समय आरोपियों ने शिकायत करने पर जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें