बिजनौर के भागूवाला क्षेत्र के सबलगढ़ गंगा नदी में डूबे व्यक्तियों की तलाश करती पुलिस।
- फोटो : NAZIBABAD
गंगा में दो डूबे, एक बाहर निकला, दूसरे की तलाश जारी
भागूवाला/नजीबाबाद। सबलगढ़ क्षेत्र के दो व्यक्ति सबलगढ़ गंगा खादर क्षेत्र में गंगा नदी में डूब गए। सूचना मिलते ही ग्रामीण और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। एक व्यक्ति तैरकर बाहर आ गया जबकि दूसरे की तलाश जारी है।
भागूवाल क्षेत्र के गांव सबलगढ़ निवासी 38 वर्षीय पंकज और 42 वर्षीय नईम किसी काम से गंगा खादर क्षेत्र गए थे। शनिवार को दोपहर बाद दोनों व्यक्ति गंगा खादर क्षेत्र में गंगा में समा गए। पलेज लगाने वाले लोगों ने उन्हें देख लिया। सूचना मिलते ही सबलगढ़ क्षेत्र से अनेक लोग और मंडावली पुलिस मौके पर पहुंच गई। बताया जाता है कि पंकज तैरकर बाहर आ गया जबकि उसका साथी नईम की तलाश की जा रही है। मंडावली थानाध्यक्ष संदीप त्यागी, दरोगा बलराम सिंह यादव और क्षेत्रवासी उसकी तलाश में जुटे हैं।