फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कार और बाइक की भिड़ंत में दो लोगों की मौत

Fri, 09 May 2025 11:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
हादसा
विज्ञापन
नांगलसोती (बिजनौर)। कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

नांगल-मंडावली मार्ग पर शुक्रवार की देर शाम नजीबाबाद की ओर से आ रही कार और अभिपुरा की ओर से मंडावली जा रही बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ में जा टकराई। हादसे में बाइक सवार अभिपूरा निवासी अनिकेत देशवाल (24 वर्ष) व ऋतिक और कार में सवार तिसोतरा निवासी राजेंद्र, जीत सिंह, सुनील और देहरादून के बैराज कॉलोनी ढालीपुर निवासी मोहित घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजीबाबाद अस्पताल में भिजवाया। अस्पताल पहुंचने पर बाइक सवार अनिकेत उर्फ भोलू (20 वर्ष) और कार सवार मोहित (40 वर्ष) की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें