फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाटा मैजिक पलटने से दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
टाटा मैजिक पलटने से दो लोगों की मौत
विज्ञापन

धामपुर। हाईवे 74 पर गांव पीपलसाना के पास छोटा हाथी (टाटा मैजिक) के अनियंत्रित होकर पलटने से उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई। चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर किया गया है। ये लोग गांव भोगपुर से कोटकादर गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने को जा रहे थे।
विज्ञापन

बताया गया कि स्योहारा थाने के गांव भोगपुर से कोटकादर में संपन्न होने वाले एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए छोटे हाथी में छह लोग सवार हुए। मंगलवार को जब छोटा हाथी हाईवे 74 पर गांव पीपलसाना के पास पहुंचा तो गति अधिक होने से वह पलट गया। जिससे वाहन में सवार सभी छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को लोगों ने पुलिस की मदद से सीएचसी में उपचार को भर्ती कराया। जहां डाक्टरों द्वारा स्योहारा के गांव सतबई निवासी 62 वर्षीय भोलू और भोगपुर निवासी 42 वर्षीय सुरेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि भोगपुर निवासी कामेंद्र, संजय, जयप्रकाश व जसवंत सिंह को गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें