मोटरसाइकिल से भीख मांगने आए दो को पकड़ा
नहटौर। गांव महमूदपुर बुजुर्ग में दो लोग मोटरसाइकिल से भीख मांगने आए थे। मोटरसाइकिल खड़ी कर गांव में भीख मांगने लगे इसी दौरान कुछ लोगों ने संदिग्ध समझकर पकड़ लिया। हंगामा होते देख ग्राम प्रधान ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने से पहले ही दोनों को छोड़ दिया गया। पुलिस लोगों को पकड़कर थाने ले आई। कोतवाल सत्य प्रकाश सिंह का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।