‘घरों में ही रहकर करें इबादत’
गजरौलाशिव। जमीयत उलमा-ए-हिंद के सदर अरशद महमूद कासमी व शमसुद्दीन कासमी ने शब-ए-बरात पर घरों पर ही रहने का आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि संगठन के जनरल सेक्रेटरी मौलाना महमूद मदनी ने लॉकडाउन का पालन कर घरों पर ही रहकर इबादत करने का आह्वान किया है। कहा कि कोरोना वायरस से इंसानी जिंदगी की हिफाजत के लिए सामाजिक दूूरी बनाना, घर में रहने की हिदायत पर अमल करना शरीयत की नजर में सभी की लाजिमी जिम्मेदारी है। कोई भी अमल जो इस बीमारी को फैलाने का कारण बने वह मजहबे इस्लाम में हराम और कानून की नजर में जुर्म माना जाएगा। कहा कि सभी अपने घरों में रहते हुए इबादत करें और तमाम दुनिया व अपने देश के इंसानों की सलामती की दुआ करें।