नजीबाबाद में संपूर्ण समाधान दिवस में समस्याएं सुनते एसपी आरए।
- फोटो : NAZIBABAD
31 शिकायतों में दो का निस्तारण
नजीबाबाद। ड्वाकरा हॉल में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में मुख्यअतिथि एसपी ग्रामीण संजय सिंह ने तहसीलदार राधेश्याम शर्मा की उपस्थिति में फरियादियों की समस्याएं सुनी। उन्होंने पुलिस विभाग तथा अन्य विभागों को शासन की संपूर्ण दिवस आयोजन मंशा को समझने के साथ तत्काल गुणवत्ता के साथ समस्या निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 10, पुलिस और विकास विभाग की आठ-आठ शिकायतों सहित 31 शिकायतें आईं। दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।