फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: विद्युतीकरण में दो अधिकारी दोषी, पदावनति के साथ होगी वसूली

Tue, 26 Dec 2023 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
फ्लाईओवर पर विद्युतीकरण न होने का मामला : होगी 14 लाख रुपये की रिकवरी
विज्ञापन

नजीबाबाद (बिजनौर)। सेंट मैरी फ्लाईओवर पर विद्युतीकरण कार्य न होने के मामले में फर्जीवाड़ा पाया गया। जांच में दोषी पाए गए अधिकारियों से करीब 14 लाख रुपये की रिकवरी की जाएगी। अधिकारियों पर डिमोशन की कार्रवाई के निर्देश भी जारी हुए है।

नजीबाबाद - रायपुर मार्ग स्थित रेलवे क्रॉसिंग संख्या- 480 पर सेंट मैरी स्कूल के निकट फ्लाईओवर पर आठ साल बाद भी विद्युतीकरण नहीं हुआ। आदर्शनगर निवासी आरटीआई कार्यकर्ता मनोज शर्मा ने मुख्यमंत्री कार्यालय में मामले की शिकायत की थी। सेतु निगम के प्रबंध निदेशक स्तर पर मामले की जांच हुई। यूपी सेतु निगम के गाजियाबाद कार्यालय में तैनात प्रबंध संयंत्र एके सिंह ने आरटीआई कार्यकर्ता को बताया कि सेंट मैरी फ्लाईओवर के विद्युतीकरण के लिए वर्ष 2015 में 14 लाख 24 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई थी, लेकिन कार्य नहीं कराया गया।
विज्ञापन


विभागीय जांच में तत्कालीन उप परियोजना प्रबंधक यांत्रिक ओमप्रकाश श्रीवास्तव और तत्कालीन अवर अभियंता शिवकुमार दोषी पाए गए। तत्कालीन उप परियोजना प्रबंधक यांत्रिक काे पदावनत कर सहायक अभियंता यांत्रिक बनाया गया और इनके सेवानिवृत्ति देयकों से रिकवरी किए जाने के आदेश पारित किए गए। जबकि तत्कालीन अवर अभियंता के वेतन से रिकवरी के निर्देश जारी हुए हैं।

- पथ प्रकाश की व्यवस्था न होने से परेशानी
सेंट मैरी फ्लाईओवर पर पथ प्रकाश की व्यवस्था न होने से रात्रि में अंधेरा रहता है। जिस कारण वाहन चालकों को फ्लाईओवर से गुजरने में परेशानी होती है। कोहरे के समय तो स्थिति काफी दयनीय हो जाती है। कभी-कभी फ्लाईओवर पर जंगली जानवर और निराश्रित पशु भी आ जाते है, जिससे फ्लाईओवर पर दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है।
विज्ञापन

- गढ़मलपुर फ्लाईओवर पर प्रकाश व्यवस्था में भी मिला था फर्जीवाड़ा
डीएम के निर्देश पर एसडीएम संजय कुमार बंसल ने नजीबाबाद-रायपुर सादात मार्ग पर गांव गढ़मलपुर के निकट फ्लाईओवर पर विद्युत व्यवस्था ठप होने की जांच कराई थी। जांच में गढ़मलपुर फ्लाईओवर पर 72 वॉट की 23 लाइटें और 23 विद्युत पोल मिले थे। जबकि वर्ष 2018 में उत्तर की प्रदेश सेतु निगम की ओर से फ्लाईओवर पर 33 स्टील पोल, 33 ब्रैकिट और ब्रैकिट में 250 वॉट की 33 लाइटें लगवाई गईं थी। वर्तमान में फ्लाईओवर पर अंधेरा पसरा रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें