फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नियामतपुर में गुलदार का दो माह का शावक मिला

Sat, 30 Dec 2023 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नगीना के ग्राम नियामतपुर में खेत पर मिला गुलदार का शावक।
विज्ञापन
नगीना (बिजनौर)। क्षेत्र के ग्राम नियामतपुर में गुलदार के दो माह का शावक मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम शावक को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन


वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि क्षेत्र के ग्राम नियामतपुर से शुक्रवार की सुबह सूचना मिली थी कि किसान सुरेंद्र सिंह के खेत पर एक गुलदार का शावक बैठा हुआ है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम शावक को पिंजरे में बंद कर अपने साथ ले गई। उन्होंने बताया कि इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए थे। उनका कहना है कि शावक की उम्र लगभग दो माह प्रतीत हो रही है। क्षेत्र में गुलदार के बढ़ते आतंक को देखते हुए शावक के मिलने से ग्रामीणों के मन में भय व्याप्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें