बिजनौर में उत्तर प्रदेश गन्ना शोध परिषद के कार्यक्रम में जिल सर्वाधिक रिकवरी के लिए बिजनौर की दो शुगर मिलों ने पहला व दूसरा स्थान प्राप्त किया। दोनों शुगर मिलों के अधिकारियों को पुरस्कृत किया गया। डीसीओ ओपी सिंह को भी उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया।
शाहजहांपुर में आयोजित कार्यक्रम में नेपाल, मालद्वीप, भूटान सहित भारत के सभी प्रदेशों के किसानों ने भाग लिया था। कार्यक्रम में जिले में गन्ने का उत्पादन व चीनी रिकवरी ही चर्चा का विषय रही। रिकवरी में रिकवरी में पहला स्थान पाने वाली बिजनौर की बुंदकी शुगर मिल व अफजलगढ़ शुगर मिल के अधिकारियों को कार्यक्रम में पुरस्कृत किया गया। सभी प्रदेशों के किसानों से ट्रैंच विधि से अर्ली प्रजाति का गन्ना बोने की अपील की गई। डीसीओ ओपी सिंह ने किसानों को ट्रैंच विधि से गन्ना बोने की पूरी जानकारी दी। भारतीय गन्ना अनुसंधान के डायरेक्टर जेपी पाठक व शाहजहांपुर के डीएम राजीव चौहान ने डीसीओ ओपी सिंह को पुरस्कृत किया।