फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शेरकोट। पुलिस ने महिला को बीमारी ठीक करने का झांसा देकर सोने के कुंडल ठगी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ठगों के पास से एक कुंडल और पांच हजार रुपये की नकदी बरामद की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मोहल्ला अचारजान निवासी कमलेश रुहेला ने पुलिस में शिकायत कर बताया कि बीती सात अक्तूबर को वह सरकारी अस्पताल से दवाई लेकर घर जा रही थी। इस दौरान दो व्यक्ति उसके पास आए और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर उनसे सोने के दो कुंडल ठग कर ले लिए। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। शुक्रवार को पुलिस ने महिला से ठगी के मामले में आरोपी हिरदेश निवासी मोहल्ला कटरा गुलाम अली अमरोहा और पुलकित निवासी मोहल्ला बधावाल निवासी अमरोहा को गिरफ्तार किया। पुलिस की जांच में सामने आया कि पुलकित अपने साथियों के साथ मिलकर महिलाओं को ठगी का शिकार बनाता था। ठगी का माल हिरदेश गोयल को बिकवाता था। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक कुंडल और पांच हजार रुपये की नकदी भी बरामद की। पुलिस क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार का कहना है कि महिला के साथ ठगी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें