फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव दुगरी मे दो लाख की चोरी, चोर हत्थे चढने से बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव दुगरी में दो लाख की चोरी
विज्ञापन

नहटौर। गांव दुगरी में दीवार के रास्ते घर में घुसे चोरों ने एक कमरे का ताला तोड़कर सेफ अलमारी में रखी एक लाख की नकदी और सोने के जेवर चोरी कर लिए। इसी दौरान आहट होने पर घरवालों की आंखें खुल गई। उन्होंने चोर को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन चोर चकमा देकर फरार हो गया।
विज्ञापन

गांव दुगरी निवासी सलीम अहमद अपने परिवार के साथ घर में सोया हुआ था। बताया जाता है कि बीती रात चोर दीवार के सहारे उनके घर के अंदर घुस गए। परिवार के सदस्य अन्य कमरों में सोए हुए थे। चोर एक कमरे का ताला तोड़कर घुस गया। अलमारी में रखी एक लाख रुपये की नकदी व करीब एक लाख रुपये की सोने की चूड़ियों का सेट चोरी कर लिया। इसी दौरान आहट होने पर परिवार वालों की आंख खुल गई और उन्होंने चोर को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह चकमा देकर फरार हो गया। रात में ही शोर-शराबा होने पर ग्रामीण एकत्रित हो गए और चोर की तलाश की लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। इससे पूर्व भी गांव में एक व्यक्ति के घर इसी तरह से चोरी हो चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें