फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: डीआईजी कार्यालय में नौकरी के नाम पर दो लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर। मोहल्ला रामनगर निवासी गायत्री ने डीआईजी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी मुलाकात चांदपुर में अपने रिश्तेदार के यहां उनके पड़ोस में किराए पर रहने वाले अमरोहा जनपद मंडी धनौरा के गांव पपसरी खादर निवासी सुरेश कुमार से हुई जो चांदपुर थाने में कांस्टेबल के पद तैनात था। उसने डीआईजी कार्यालय में महिला ऑपरेटर के रिक्त पदों पर नियुक्ति दिलाने का आश्वासन देते हुए पांच लाख रुपए की मांग की, जिस पर उसने असमर्थता जताई तो उसने तीन लाख रुपए में काम कराने की बात कहते हुए पीड़िता से दो बार दो लाख और नवंबर में 10 हजार ऑनलाइन माध्यम से मांग लिए। काफी समय बीतने पर जब उसने जॉब लगवाने को कहा तो आरोपी ने उसे आनाकानी करते हुए झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। डीआईजी के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें