फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: वीरभद्र बैराज से गंगा में छोड़ा दो लाख नौ हजार क्यूसेक पानी

Tue, 25 Jul 2023 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ, गाजियाबाद के लिए खास
विज्ञापन

- इस सीजन में अब तक का सबसे अधिक पानी छोड़ा गया, बाढ़ का खतरा बढ़ा
- बिजनौर बैराज तक रात में पानी आने की आशंका के चलते खोल दिए गए गेट
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। गंगा खादर इलाके में एक बार फिर से बाढ़ की आशंका बन गई है। दरअसल, ऋषिकेश के वीरभद्र बैराज से गंगा में दो लाख नौ हजार क्यूसेक पानी छोड़ दिया गया है। इस बरसात में अब तक का सबसे अधिक पानी सोमवार गेस्ट शाम को ही छोड़ा गया है। सोमवार रात में बिजनौर तक पानी पहुंचने की अनुमान के चलते बैराज के गेट सायरन बजाते हुए खोल दिए गए।

सोमवार की शाम 9:00 बजे हरिद्वार के भीमगोड़ा बैराज से गंगा में दो लाख नौ हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया। हालांकि हरिद्वार से पानी छोड़ने का सिलसिला शाम 6:00 बजे के बाद बढ़ना चालू हुआ था, जिसका असर रात में 9:00 बजे तक ही बिजनौर बैराज पर ही दिखाई देने लगा। बिजनौर बैराज पर अचानक पानी बढ़ने लगा तो गेट खोल दिए गए। इस बीच बिजनौर बैराज पर जल स्तर 219.30 मीटर दर्ज किया गया जबकि सुबह तक की है 219 पॉइंट 10 मीटर बना हुआ था। उधर, बिजनौर बैराज से सोमवार की शाम एक लाख 8 हज़ार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था। हरिद्वार से छोड़े गए पानी के रात में किसी समय तक बिजनौर बैराज तक पहुंचने का अनुमान है। जिसके चलते गेट को खोल दिया गया। बैराज पर कर्मचारियों ने बाकायदा सायरन बजाया और गेट खोल दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस साल में छोड़ गया सबसे अधिकतम पानी
इस बरसात में सोमवार को ही गंगा में सबसे अधिक पानी छोड़ा गया है। 16 जुलाई को गंगा में भीमगोड़ा बैराज से दो लाख दो हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। इसके बावजूद भी जिले में कई दिनों तक बाढ़ के हालात बने रहे और कई गांवों की आबादी में पानी भर गया था। अब 16 जुलाई का रिकॉर्ड तोड़ते हुए सोमवार के साथ अब तक का अधिकतम दो लाख नौ हजार से पानी छोड़ा गया है। ऐसे में फिर से बाढ़ आने की आशंका बन गई है। इस बरसात में 13 जुलाई को बिजनौर बैराज से अधिकतम दो लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। ऐसे में हरिद्वार से छोड़ा गया पानी और बरसाती नदियों के पानी की वजह से बिजनौर बैराज पर पानी और भी अधिक हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें