फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर - मजदूरी करने आए पश्चिम बंगाल के युवक ने की आत्महत्या

Tue, 25 Jul 2023 12:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोरलेन हाईवे का निर्माण कर रही कंपनी के प्लांट में फंदे पर लटका मिला शव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। फोरलेन हाईवे का निर्माण कर रही कंपनी में मजदूरी करने के लिए आए पश्चिम बंगाल के एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव पानी के टैंकर में गमछे से लगाए गए फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक के परिजनों को खबर कर दी है।
बिजनौर से नजीबाबाद तक नेशनल हाईवे को फोरलेन बनाने वाली पीएनसी कंपनी का हॉट मिक्स प्लांट शहर कोतवाली क्षेत्र के स्वाहेड़ी गांव के पास लगा हुआ है। इस प्लांट में मजदूरों के लिए बनाए गए आवासीय परिसर में पेयजल आपूर्ति के लिए पानी का टैंकर भी खड़ा हुआ है। इस टैंकर पर सोमवार सुबह एक शव गमछे से बनाए गए फंदे पर लटका मिला। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव की शनाख्त संजय शील (30) पुत्र शंकर शील निवासी गांव रायपुर, थाना रायगंज, जिला उत्तर बिलासपुर पश्चिम बंगाल के रूप में हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच करते हुए वहां पर रह रहे मजदूरों से भी जानकारी ली। मालूम हुआ कि रविवार को पश्चिम बंगाल से 18 मजदूरों का एक जत्था प्लांट में काम करने के लिए पहुंचा था, इसी जत्थे में संजय शील भी आया था। सोमवार तड़के संजय शील ने उठकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि पुलिस आत्महत्या के साथ-साथ अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें