फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जिले में दो लाख बच्चों को लगेगा मीजल्स रुबेला टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। बच्चों को खसरा और रुबेला से बचाने के लिए टीकाकरण कराना अनिवार्य है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग अभियान चलाकर दो लाख बच्चों को मीजल्स रुबेला टीका लगाएगा। इसको लेकर विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिले में 16 फरवरी से 27 फरवरी तक मीजल्स रुबेला टीकाकरण अभियान चलेगा। इस दौरान कक्षा एक से पांचवी तक के बच्चों को टीकाकरण होगा। सीएमओ कार्यालय में शुक्रवार को बैठक हुई। जिले के 2610 विद्यालयों में दो लाख 1,295 बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य दिया गया है। जिला स्तरीय एमआर अभियान एवं नियमित टीकाकरण समीक्षा बैठक में सभी को इसकी जानकारी दी गई। स्कूलों में टीकाकरण की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें