फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो की मौत, दो घायल

विज्ञापन
08ड्ड फाइल फोटो मृतक फैसल - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो की मौत, दो घायल
विज्ञापन

शेरकोट। शेरकोट निवासी एक युवक की सहारनपुर में कार और ट्रक की टक्कर में मौत हो गई। जबकि हादसे में घायल एक की उपचार के दौरान मौत हो गई।
नगर के मोहल्ला शेखान निवासी फय्याज का 24 वर्षीय पुत्र फैसल रविवार रात कार से अपने बहनोई व अन्य रिश्तेदारों के साथ पंजाब प्रांत के अंबाला से लौट रहा था। रविवार रात करीब तीन बजे जब उनकी कार नांगल थाना क्षेत्र के सीडकी पुलिस चौकी के पास पहुंची तो वहां खड़े एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार शेरकोट निवासी फैसल, नहटौर निवासी शमहात व नगीना निवासी दानिश गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि नहटौर निवासी जीशान (26) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं शेरकोट निवासी फैसल (24) की उपचार के दौरान मौत हो गई। फैसल की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही परिजन सहारनपुर को रवाना हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें