06ड्ड कालागढ़ में रामगंगा नदी में मां दुर्गा की प्रतिमा को विसर्जित करते श्रद्वालु।
- फोटो : DHAMPUR
दुर्गा माता की प्रतिमा का किया विसर्जन
कालागढ़। कालागढ़ में दुर्गा महोत्सव के बाद सोमवार शाम को रामगंगा नदी के तट पर दुर्गा माता की प्रतिमा को विसर्जित किया गया।
कालागढ़ की हाईडिल कॉलोनी एवं केंद्रीय कॉलोनी में दुर्गा पूजा स्थलों पर दुर्गा महोत्सव मनाया गया। सोमवार दोपहर दोनों ही स्थल से दुर्गा माता की प्रतिमाओं को बड़ी संख्या में श्रद्धालु हाईडिल कॉलोनी, नई कॉलोनी, केंद्रीय कॉलोनी व लकड़ घाट भ्रमण कराते हुए स्टील ब्रिज स्थित अफजलगढ़ बैराज पहुंचे। दोनों ही स्थलों की दुर्गा पूजा विधि विधान के साथ संपन्न हुई। रामगंगा नदी के तट श्रद्धालुओं ने दुर्गा माता की प्रतिमा को नदी में विसर्जित किया। केंद्रीय कॉलोनी के दुर्गा पूजा प्रबंधन सहयोगी पवन सिंघल और शंकर सिंघल के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भ्रमण यात्रा में शामिल रहे।