धामपुर। अफजलगढ़ थाने के कोतवाल योगेंद्र सिंह की जीप और गन्ने से लदे ट्रक में हाईवे-74 पर घोसिया वाला गन्ना सेंटर के पास टक्कर हो गई। जीप में कोतवाल योगेंद्र सिंह सहित पांच लोग सवार थे। सभी अफजलगढ़ से बिजनौर मीटिंग में शामिल होने के लिए जा रहे थे। हादसे में कोतवाल और एक सिपाही रवि मलिक को चोटें आई हैं। बाकी अन्य को मामूली चोटें आई हैं। सभी घायलों को धामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। उधर, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गन्ने से लदे ट्रक को कब्जे में लेकर काईवाई शुरू कर दी है।