-32 पदों पर मेडिकल कॉलेज में अभ्यर्थियों का होना है चयन
- अभ्यर्थी अपनी योग्यता के अनुसार कर सकता है आवेदन
- 18 पदों पर प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर हो चुके हैं चयनित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर पद के लिए आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू हो गई है। योग्यता के आधार पर अभ्यर्थी आवेदन कर सकता है। जबकि इससे पहले साक्षात्कार कर 18 पदों पर प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर को चयनित कर लिया गया है।
महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफसर, एसोसिएट प्रोफेसर के 50 पद है। इनमें से चार प्रोफेसर, पांच एसोसिएट प्रोफेसर, नौ असिस्टेंट प्रोफेसर का चयन कर लिया गया है। अब बचे हुए 32 पदाें पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार चार प्रोफेसर, 14 एसोसिएट प्रोफेसर, 14 असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर चयन होना है। आवेदन प्रक्रिया से संबंधित पूरी जानकारी मेडिकल कॉलेज की वेबसाइट पर उपलब्ध है। अधिकारियों का कहना है कि जिन पदों पर पहले चयन हो गया है। उनकी अभी शासन स्तर से नियुक्ति नहीं हुई है। वहीं, दूसरी ओर मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य को तेजी से करने के निर्देश दिए जा रहे हैं।
मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर पदों के लिए दोबारा आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन से संबंधित सभी जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है। आवेदन आने के बाद जल्द ही साक्षात्कार की तिथि घोषित होगी। - डॉ. उर्मिला कार्या, प्राचार्या, मेडिकल कॉलेज