फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में महिला सहित दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद(बिजनौर) । दो स्थानों पर हुए सड़क हादसे में बदायूं की महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन

मंडावली क्षेत्र में दो कारों की गांव मोहनपुर में आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। हरिद्वार जा रही बोलेरो ने नजीबाबाद दिशा में आ रही तीर्थ यात्रियों की कार को टक्कर मार दी। सोमवार की देर रात हुए हादसे में बदायूं निवासी पूजा (25) पत्नी अंकित पांडेय की मौत हो गई। बदायूं के मोहल्ला पटियाली सराय निवासी अंकित पांडेय अपनी पत्नी पूजा और साथी पवन कुमार के परिवार के साथ बद्रीनाथ दर्शन के बाद बदायूं लौट रहे थे, तभी हादसा हो गया। दुर्घटना में अंकित के साथी पवन और उनकी पत्नी नूपुर भी घायल हो गईं। कार में दो बच्चों सहित छह लोग सवार थे।
विज्ञापन

उधर, कोतवाली मार्ग पर गांव फजलपुर तबेला में मारुति वैन और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर हो गई। मारुति वैन में सवार हरथला मुरादाबाद निवासी 65 वर्षीय मुन्नू की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि वैन में सवार संजीव, पुरुषोत्तम, रीनू, सतीश दुर्घटना में घायल हुए। बोलेरो में सवार यात्रियों के भी मामूली चोटें आईं। पुलिस ने मुन्नू का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें