फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंगली पथवारी में बुखार से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बुखार से महिला सहित दो की मौत
विज्ञापन

नूरपुर/हीमपुर दीपा। गांव नंगली पथवारी में बुखार से एक महिला की मौत हो गई। महिला तीन दिन से बुखार से पीड़ित थी। गांव में एक सप्ताह के अंदर बुखार से यह दूसरी मौत है। इससे पहले भी एक व्यक्ति की बुखार से मौत हो चुकी है। वहीं, हीमपुर दीपा के जोगी औंधा गांव में बुखार से पीड़ित एक ग्रामीण की उपचार के दौरान मेरठ के एक नर्सिंग होम में मौत हो गई।
गांव नंगली पथवारी निवासी रईस की पत्नी हलीमा खातून (25) को तीन दिन पहले बुखार आया था। परिजनों ने पहले तो उसका सैदपुर स्थित एक चिकित्सक से इलाज कराया। हालत बिगड़ने पर शुक्रवार को उसे नूरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात हलीमा खातून की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका के पति रईस ने बताया कि बुखार आने के बाद उसकी खून की जांच कराई थी तो उसमें प्लेटलेट्स काफी कम आई थीं। नूरपुर में भी जांच में प्लेटलेट्स मात्र 13 हजार थीं। उसका कहना है कि चिकित्सकों ने उसे डेंगू होने की आशंका जताई थी, लेकिन डेंगू की जांच कराने से पहले ही उसकी मौत हो गई। हलीमा की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। गांव में एक सप्ताह में दो मौत हो गई हैं। इससे पहले गांव के कलवा की बुखार से मौत हो गई थी। ग्रामीण नसीम अहमद, जहीर अहमद, रशीद, कृपाल सिंह आदि का कहना है कि गांव में बुखार का प्रकोप चल रहा है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से नियमित कैंप लगाकर मरीजों का इलाज करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव जोगी औंधा निवासी लक्ष्मण सिंह के बड़े पुत्र मेहर सिंह (50) को तीन दिन पहले बुखार आया था। जिसे उपचार के लिए आसपास के चिकित्सकों के यहां ले जाया गया। उसे नाक से रक्तस्राव हो रहा था। हालत ठीक नहीं होने पर उसे मेरठ के एक नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया गया। जहां शुक्रवार रात उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि चिकित्सकों ने मेहर सिंह को डेंगू होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें